{"_id":"5eebadd38ebc3e42e4639f32","slug":"employment-should-be-made-by-making-job-cards-of-migrant-laborers-chandauli-news-vns530921361","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड बनाकर दिया जाए रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड बनाकर दिया जाए रोजगार
विज्ञापन
शहाबगंज।प्रवासी मजदूरों का डाटा तैयार करने व उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने को लेकर बीडीओ धर्मजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में सेक्रेटरी व सफाई कर्मचारियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने अधीनस्थों से क्षेत्र में बाहर से आए सभी मजदूरों का डाटा तैयार करने, उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के साथ गांव में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बीडीओ ने गांव में नियुक्त सफाई कर्मियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रवासी मजदूरों के गांव में आने के कारण कोरोना संक्रमण का फैलाव हो गया है। इससे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है सभी कर्मचारी गांव में आए हुए मजदूरों का जानकारी एकत्र करें और प्रवासी भारतीय एप्स पर उस जानकारी को अपलोड करें। इससे बढ़ने वाले संभावित खतरे को रोका जा सकता है। गांव में नियुक्त सफाई कर्मी साफ सफाई के अलावा गांव को सैनिटाइज करने में भी ग्राम प्रधान का सहयोग करें। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों को मनरेगा जॉब कार्ड से वंचित मजदूरों को जाब कार्ड मुहैया कराने व काम देने का निर्देश दिया। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी, सेक्रेटरी अनिल पटेल, जैनेंद्र कुमार, मुरली श्याम, अनिल सिंह, राजकुमार, रामदुलार, चंद्रबली सिंह, संदीप सिंह, संदीप सोनकर आदि मौजूद रहे।