फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity theft case registered against eight thousand in six years

Chandauli News: छह सालों में आठ हजार के खिलाफ दर्ज हुआ बिजली चोरी का मुकदमा

Tue, 02 Apr 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft case registered against eight thousand in six years
सकलडीहा। शासन की ओर से बिजली की चोरी रोकने के लिए वर्ष 2019 में सकलडीहा विद्युत उपकेंद्र के समीप विद्युत थाना खोला गया है। पिछले छह वर्षों में बिजली चोरी सहित अन्य मामले में कुल 8680 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 2800 लोगों को मुकदमा से राहत मिली है।
विज्ञापन




जिले में बिजली वितरण के तीन उपखंड सदर मुख्यालय, पीडीडीयू नगर और सकलडीहा में संचालित है। इसके तहत जिले भर में धारा 138 विद्युत बकाया और धारा 135 विद्युत चोरी के तहत कुल 8680 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वर्ष 2019 में 395 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 2020 में 1029 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 2021 में 1135 लोगों पर मुकदमा हुआ। 2022 में 1911 और 2023 में 2186 व 2024 में 195 लोगों के खिलाफ मार्च तक मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में विद्युत थाना प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि शासन की ओर से ओटीएस योजना के तहत धारा 135 और 138 के तहत करीब 2800 लोगों ने योजना का लाभ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed