{"_id":"6659064be3df880e6b0d60b4","slug":"electricity-supply-stopped-overnight-lineman-taken-hostage-chandauli-news-c-189-1-svns1012-115414-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तबीयत बिगड़ने से तीन रेलकर्मियों समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तबीयत बिगड़ने से तीन रेलकर्मियों समेत चार की मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को धूप और गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने से तीन रेलकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। ट्रेन मैनेजर के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रेलकर्मियों ने रेलवे अस्पताल में हंगामा किया। मामले की जांच कराने के आश्वासन मिलने पर रेलकर्मी शांत हुए। तीनों रेलकर्मियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में बृहस्पतिवार को अपराह्न चार बजे अंकोढ़ा से गया जा रही मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर सतीश रंजन निवासी सासाराम, पीरो की तबीयत खराब हो गई। सतीश नीचे उतरते ही जमीन पर गिर पड़े। कर्मचारी उन्हें लोको मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी सीएमएस को फोन करने लगे, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पाकर वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मुहम्मद इकबाल, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह भी पहुंचे। डॉ. केशव चंप्रमनारी ने बताया कि लू लगने से ट्रेन मैनेजर की मौत हुई है। बताया कि इलाज में लापरवाही नहीं की गई है। वहीं, प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में दोपहर में ड्यूटी के दौरान टेक्निशियन राकेश कुमार की नाक से खून निकलने लगा और वह अचेत हो गया। कर्मचारी उसे लोको मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह मानस नगर में निवासी टेक्निशियन कृष्णा राम (50) अंकोढ़ा में तैनात थे। दोपहर में काम के दौरान वह अचेत हो गए। डेहरी ऑन सोन स्थित अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, चंदौली में चुनाव ड्यटी में लगाई गई बस के चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इससे नाराज चालकों ने चक्काजाम कर दिया।