{"_id":"6813c5594dbfb8640a057d44","slug":"electricity-started-being-available-in-rural-areas-even-during-the-day-chandauli-news-c-189-1-svns1011-130563-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ग्रामीण इलाकों में दिन में भी मिलने लगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ग्रामीण इलाकों में दिन में भी मिलने लगी बिजली
विज्ञापन
सकलडीहा। विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों की तरफ से उपकेंद्र से संचालित गांवों में अब दिन में भी आपूर्ति करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद बृहस्पतिवार से दिन में भी बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी।
सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से पांच फीडर सकलडीहा सेकेंड, नोनार, कमालपुर, चहनिया और कुछमन संचालित होते हैं। इन फीडरों से काफी संख्या में उपभोक्ता जुड़े हैं और कई गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते अप्रैल माह में गेहूं की फसल में शॉर्ट-सर्किट से आग न लगे, इसलिए दिन में 10 घंटे आपूर्ति बंद की गई थी। इससे गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार से रोस्टर में बदलाव किया गया है। अब सुबह सात से 10 और दिन के साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक बिजली कटेगी। दिन में बिजली मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि गेहूं की कटाई हो चुकी है। अब दिन में बिजली मिलेगी।