फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity Crisis Due to breakage of high tension wire power supply of 100 villages disrupted for six hours

Electricity Crisis: हाईटेंशन तार टूटने से छह घंटे गुल रही 100 गांवों की बत्ती, पानी की किल्लत; गांव में हंगामा

Thu, 26 Jun 2025 09:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 09:41 PM IST
सार

Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के कई गांवों के लोग बिजली कटाैती से परेशान रहे। कई घंटों तक बत्ती गुल रही तो पानी की समस्या भी सामने आ गई। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद बिजली कर्मी आए और हाईटेंशन तार को ठीक किया।

विज्ञापन
Electricity Crisis Due to breakage of high tension wire power supply of 100 villages disrupted for six hours
चंदौली के कई गांवों में बत्ती गुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: गाजीपुर के जमानिया से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाले 33 हजार केवीए का तार गुरुवार की सुबह करीब छह बजे कोदई गांव के पास टूट गया। जिससे विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों और 70 राजकीय नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम के कर्मियों ने दिन के 12 बजे टूटे तारों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। इस दौरान करीब छह घंटे तक बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


अमड़ा विद्युत की मुख्य आपूर्ति जमानिया विद्युत उपकेंद्र से होती है। गुरुवार की सुबह छह बजे 33 हजार केवीए का तार अचानक कोदई गांव के पास टूट गया जिससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित असना, ककरैत, धीना, रेरूआ, डेढ़गांवा, जेवरियाबाद और विश्वबैंक फीडर से जुड़े 100 गांवों, 70 राजकीय नलकूपों और सैकड़ों निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। 
विज्ञापन


सुबह विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजली के अभाव में लोगों बेहाल हो उठे। सबसे ज्यादा परेशानी पानी के लिए हुई। इस संबंध में उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 33 हजार केवीए का तार टूटने से आपूर्ति आपूर्ति बाधित हो गई थी जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से हांफ रहे फीडर, रोस्टिंग के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित असना, ककरैत, ररूआ और जेवरियाबाद फीडर से जुड़े गांवों में बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है। ओवरलोड, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और कम विद्युत आपूर्ति की समस्या से चारों फीडर हांफ रहे हैं। जैसे-तैसे रोस्टिंग के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

उपकेंद्र से संचालित फीडर के उपभोक्ता ओवर लोड, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग, तार टूटने, इंसुलेटर जलने, कम विद्युत आपूर्ति और अनियमित बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे घरों में लगे बिजली उपकरण और किसानों के सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं जिससे किसानों के साथ आम उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। 

ओवरलोड, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और कम विद्युत आपूर्ति के चलते भीषण उमस भरी गर्मी के चलते किसानों और आम उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र के किसान बब्बन सिंह, रतन सिंह, कामेश्वर राय, संजय सिंह, रविकांत पांडेय, सोनू सिंह, विक्की सिंह, बिट्टू सिंह, रणजीत यादव ने कहा कि बिजली आपूर्ति में बाधा होने से सभी परेशान हैं। इस संबंध में उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह का कहना है कि जमानिया से लो वोल्टेज के साथ कम आपूर्ति मिल रही है। इससे समस्या उत्पन्न हो रही है। सात फीडर बारी-बारी से चलाए जा रहे हैं। समस्या के स्थायी समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed