फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity connections will be made through armored cable only.

Chandauli News: आर्मर्ड केबल से ही होंगे बिजली के कनेक्शन

Thu, 14 Sep 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity connections will be made through armored cable only.
पीडीडीयू नगर। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग नया तरीका अपना रहा है। पोल से उपभोक्ता के मीटर तक अब आर्मर्ड केबल ही लगाए जाएंगे। नए कनेक्शन आर्मर्ड केबल अनिवार्य कर दिया गया है। पुराने उपभोक्ताओं के मीटर बदलना पर आर्मर्ड केबल का ही इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली की चोरी रोकने के लिए निगम तरह-तरह के उपाय कर रहा है। ज्यादा लाइनलास वाले इलाकों में खुले तारों की जगह भूमिगत या एरियल बंच कंडक्टर (केबल) लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ता मीटर के पहले अपने कनेक्शन केबल को मीटर से पहले ही काट कर उससे बिजली चोरी करते हैं। इस तरह की चोरी रोकने के लिए अब पोल से मीटर तक आर्मर्ड केबल का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना विभाग कनेक्शन ही नहीं देखा।
विज्ञापन

यह नए कनेक्शन तक ही सीमित नहीं रहेगा। मीटर के खराब होने या जलने पर कोई पुराना उपभोक्ता उसे बदलवाने आएगा तो उनको आर्मर्ड केबल का इंतजाम करना होगा। केबल का इंतजाम उपभोक्ता को ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्मर्ड केबल में न्यूट्रल और फेज के तार आपस में गुंथे रहते हैं। उनके बीच में एक इंसुलेटर लगा रहता है। कोई इस तार से छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा तो बिजली ही बंद हो जाएगी।

इनसेट.......

केबल मिल नहीं रहे, उपभोक्ता परेशान
नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को विभाग आर्मर्ड केबल का इंतजाम करने को कहा रहा है। उपभोक्ता की दिक्कत यह है कि स्थानीय बाजार में यह केबल उपलब्ध ही नहीं है। साधारण केबल की तुलना में इनकी कीमत चर गुना ज्यादा है। अब तक खंभे से घरों तक खींचे जाने वाले तार 10 से 15 रुपये प्रति मीटर की दर से मिल जाते हैं लेकिन आर्मर्ड केबल की कीमत 50 से 60 रुपये प्रति मीटर है।


कोट.........

स्थानीय बाजार के कुछ दुकानदारों से आर्मर्ड केबल रखने की गुजारिश की गई है। शीघ्र ही बाजार में आर्मर्ड केबल उपलब्ध हो जाएंगे। इससे बिजली की चोरी रुकेगी।-ओमप्रकाश, अधीक्षण अभियंता, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed