फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight transformers were burnt due to lightning strikes during the rain.

Chandauli News: बारिश के दौरान बिजली गिरने से आठ ट्रांसफॉर्मर जले

Thu, 27 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Eight transformers were burnt due to lightning strikes during the rain.
पीडीडीयू नगर के काली महाल में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते ​कर्मचारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर/ताराजीवनपुर।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार रात से बुधवार भोर तक हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से चंदासी और अलीनगर उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न क्षमता के आठ ट्रांसफॉर्मर जल गए। इससे हजारों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश थमने के बाद बिजलीकर्मियों ने जले ट्रांसफॉर्मरों को बदलने और लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। वहीं, कई उपकेंद्रों के स्विच यार्ड में घुटनों तक पानी भर जाने से कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हुई।
बिजली गिरने से चंदासी उपकेंद्र से जुड़े कालीमहाल और चांदमारी में 400-400 केवीए, ओड़वार में 250 केवीए और हरिशंकरपुर में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसी तरह अलीनगर उपकेंद्र से जुड़े अलीनगर में 400 और 250 केवीए, मवई खुर्द में 25 केवीए और तारनपुर में 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। एक साथ कई ट्रांसफॉर्मर जलने से संबंधित मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन

बिजली न रहने से मोबाइल चार्ज करने के साथ पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। लगातार बारिश के कारण चंदासी और अलीनगर पावर हाउस के स्विच यार्ड में पानी भर गया, जिससे बिजलीकर्मियों को मरम्मत कार्य में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के जेई हर्षित राय ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर जले हैं। बारिश के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ। बारिश थमने के बाद लाइन स्टाफ को लगाया गया है। जले ट्रांसफॉर्मरों को बदलने और लाइन दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed