{"_id":"68cc7473f6907a450e0e96ac","slug":"eight-quintals-of-marijuana-recovered-from-a-truck-at-the-up-bihar-border-chandauli-news-c-190-1-ana1001-148486-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: यूपी-बिहार के बाॅर्डर पर ट्रक से आठ क्विंटल गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: यूपी-बिहार के बाॅर्डर पर ट्रक से आठ क्विंटल गांजा बरामद
विज्ञापन
नरहीं (बलिया)। यूपी-बिहार के बाॅर्डर पर स्थित थाना नरहीं क्षेत्र के कोरंटाडीह पुलिस चौकी के पास बुधवार की रात को पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 8.26 क्विंटल गांजा पकड़ा है। तस्कर इसे पूर्वाचल के गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़ में पहुंचाने जा रहे थे। बरामद गांजे की कीमत बयासी लाख सत्तर हजार रुपये आंकी जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ से उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ भरौली गोलंबर पर जांच के लिए कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर मौजूद थे। नरहीं के थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हमराहियों के साथ एनएच-31 पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
सूचना पर बक्सर (बिहार) से गाजीपुर की तरफ जा रही डीसीएम ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस एवं एसटीएफ टीम ने ट्रक की तलाशी ली। इसमें 8.26 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। ट्रक में पीछे लदे सोफा सेट में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने ट्रक चालक विष्णु खरवार निवासी मुर्की कला थाना मोहम्दाबाद गाजीपुर व सुकुर अली निवासी लामाबारी, थाना मजबट उदलगुड़ी, असम को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने बताया कि गांजा को अरुणाचल प्रदेश, असम के सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश एवं बिहार में बेचते हैं। गांजा की खेप को गाजीपुर व वाराणसी में ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। संयुक्त टीम ने डीसीएम ट्रक को सीज कर दिया। तस्करों के पास से तीन मोबाइल, आधार कार्ड, लाइसेंस, एटीएम कार्ड व सात हजार रुपये बरामद किए हैं।