{"_id":"62d9aaa45638f52314395f7c","slug":"eight-ponds-auctioned-in-niamtabad-for-rs-18-96-lakh-chandauli-news-vns665150731","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियामताबाद में 18.96 लाख रुपये में नीलाम हुए आठ तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियामताबाद में 18.96 लाख रुपये में नीलाम हुए आठ तालाब
विज्ञापन
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को मत्स्य तालाब नीलामी शिविर का आयोजन हुआ। इसमें तहसील क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों के आठ तालाबों की नीलामी हुई। जिससे 18 लाख 96 हजार रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई।
नीलामी प्रक्रिया में नियामताबाद व सकलडीहा विकास खंड के सात ग्राम पंचायतों के आठ तालाबों की नीलामी में मछुआरा समुदाय से जुड़े निषाद, मल्लाह आदि जातियों के लोगों को वरीयता दी गई। इस वर्ग से नीलामी लेने वाला न पाए जाने पर अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों को नीलामी देने की व्यवस्था प्रशासन ने बनाई थी। नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अब तक की गई नीलामी से 18 लाख 96 हजार का राजस्व जुटाया गया है।
नियामताबाद ब्लॉक के रंगौली, बौरी, धरना, चंदाइत के एक-एक व गंगेहरा के दो और सकलडीहा विकासखंड के सदलपुरा व डिग्घी में स्थापित एक-एक मत्स्य पालन तालाबों की नीलामी तहसील के राजस्व विभाग ने बृहस्पतिवार को शुरू किया। दिनभर चली नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सुबह से ही दावेदारों का तहसील मुख्यालय पर जमावड़ा शुरू हो गया था। इस बाबत नायब तहसीलदार ने बताया सूचीबद्ध गांव के आठ तालाबों की नीलामी की गई। जिसके सापेक्ष 18 लाख 96 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस मौके पर मत्स्य विकास अधिकारी शशि प्रकाश, कानूनगो जगदम्बा सिंह, लेखपाल अमित तिवारी, विनय कुमार, मिथिलेश यादव आदि मौजूद रहे।