फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Efforts are being made to connect nomadic communities with the mainstream

Chandauli News: घुमंतू समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने का हो रहा प्रयास

Sat, 22 Nov 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Efforts are being made to connect nomadic communities with the mainstream
पीडीडीयू नगर के रविनगर ​स्थित एसजी प​ब्लिक स्कूल में तनाव मुक्त परीक्षा में बोलते मनोवैज्ञानिक - फोटो : samvad
चंदौली। समाज कल्याण एवं जनजातीय कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि वर्तमान सरकार घुमंतू समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़कर शिक्षा, रोजगार व आवास जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। वे शुक्रवार को सदर क्षेत्र के बिसौरी गांव में घुमंतू जातियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन


जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि इतिहास में घुमंतू समुदाय अत्यंत साहसी रहा है। उन्होंने कहा कि मुगल काल में इन लोगों ने कभी समझौता नहीं किया और जंगलों में रहकर गुरिल्ला युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंग्रेजों ने इन्हें आपराधिक जनजाति का दर्जा देकर सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया, लेकिन आजादी के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से 31 अगस्त 1952 को इस काले कानून को समाप्त किया गया।
विज्ञापन

इसी कारण इस तिथि को घुमंतू दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घुमंतू परिवारों को प्रत्येक लाभकारी योजना से जोड़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि शिक्षा के लिए विशेष प्रोत्साहन, स्व-रोजगार के लिए विभिन्न वित्तीय योजनाएं, पक्के आवास हेतु सरकारी सहायता,
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ाव सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि इनके बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ी बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, चकिया भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमुनी तिवारी, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने भी घुमंतू समुदाय को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed