फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ECRKU General Secretary was welcomed at PDDU Junction

Chandauli News: ईसीआरकेयू महामंत्री का पीडीडीयू जंक्शन पर हुआ स्वागत

Mon, 04 May 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
ECRKU General Secretary was welcomed at PDDU Junction
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ईसीआरकेयू के महामंत्री का स्वागत करते रेलकर्मी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव का रविवार को पीडीडीयू जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव, केंद्रीय सहायक महामंत्री मनीष कुमार और उपाध्यक्ष मृदुला कुमारी के साथ ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन की वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से मुंबई के लोनावाला के लिए रवाना हुए। इस दौरान एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि लोनावाला में होने वाली ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन की वर्किंग कमेटी की बैठक रेलकर्मियों के भविष्य की दिशा तय करेगी। बैठक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आठवें वेतन आयोग का गठन, रिक्त तीन लाख पदों पर तत्काल भर्ती, रेलवे के निजीकरण पर पूर्ण रोक तथा रनिंग, ट्रैकमैन, पॉइंट्समैन सहित अन्य लंबित मांगों पर चर्चा होगी और आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। स्वागत करने वालों में बीबी पासवान, मोहन राम, मुकेश पासवान, कृष्णकांत पाल, संजय कुमार, सुनील कुमार, विकास कुमार, संतोष कुमार, विनोद कुमार गुप्ता और राकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed