{"_id":"57fbee124f1c1b750a28ddf5","slug":"each-side-of-jai-maa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ गूंजे जय मां के जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ गूंजे जय मां के जयकारे
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
मां दुर्गा की प्रतिमा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानवमी पर दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम से लेकर पूरी रात पंडालों में दर्शनार्थियों की आवाजाही लगी रही। पंडालों में देर रात तक जयकारे गूंजते रहे। दर्शनार्थियों की अत्यधिक भीड़ की वजह से धक्का मुक्की की स्थिति रही। भीड़ को संभालने में पुलिस को भी पसीने बहाने पड़े।
वैसे तो सप्तमी से ही पंडालों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी लेकिन नवमी दिन होने की वजह से पंडालों में अधिक भीड़ जुटी। सुबह के समय लोग पूजन अर्चन में लगे रहे लेकिन शाम होते ही लोग नए कपड़े पहन कर पंडालों की ओर चले। शाम पांच बजे से पंडालों में भीड़ बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात यह सिलसिला चलता रहा। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, राममंदिर, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, परमार कटरा, जायसवाल भवन, नई सट्टी, अफीम कोठी, चंदासी, पड़ाव, आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, बिछुआ मंदिर, अमोघपुर, सिकटिया दुर्गा बाड़ी में अत्यधिक भीड़ जुटी। पंडालों के आस पास भव्य मेला लगा।
दर्शन पूजन के बाद दर्शनार्थियों ने खूब खरीददारी की। चाट, गोलगप्पा, मोमोस, चाउमिन, डोसा, बर्गर आदि के साथ खिलौने की दूकानों पर अधिक भीड़ रही। वहीं झूला, ब्रेकिंग डांस, ड्रैगन ट्रेन पर चढ़ने के लिए युवा मचलते रहे।
विज्ञापन
पंडालों के आस पास झालरों की सजावट लोगों को अपनी ओर खींच रही थी, वहीं चलायमान पंडालों में मूर्तियां लोगों के कौतूहल का विषय रहीं। इसके साथ ही चकिया, शहाबगंज, इलिया, सकलडीहा, धानापुर, चहनिया, सैयदराजा सहित अन्य इलाकों में दुर्गा पूजा की धूम रही।