फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dust storm blew at a speed of 50 km, temperature dropped by one degree Celsius

Chandauli News: 50 किमी की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ तापमान

Mon, 05 May 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dust storm blew at a speed of 50 km, temperature dropped by one degree Celsius
पीडीडीयू नगर। जिले में रविवार की दोपहर अचानक आई धूल भरी आंधी और बारिश से मौसम में फिर बदलाव हुआ। आधे घंटे तक 50 किमी की रफ्तार से आंधी चली। इस दौरान हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके बाद हवा थमने और धूप निकल आने से हल्की गर्मी भी होने लगी। उधर, नौगढ़ में बिजली गिरने से दो भैंस मर गईं।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल उमड़ने लगे। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं और 10 मिनट बाद झमाझम बारिश होने लगी। आधे घंटे की तेज बारिश ने भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत दी। जिले में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान शनिवार को 26 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, रविवार को आई आंधी-बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान आम की खेती करने वाले किसानों को हुआ है। इससे पहले दो बार आई आंधी में करीब 50 प्रतिशत आम की फसल बर्बाद हुई थी। इस बार भी आम की ज्यादा फसल बर्बाद हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सात मई तक जिले में बारिश और आंधी की संभावना है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित होने से 10 मई तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

उधर, चहनिया क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से मारूफपुर और सुरतापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। चहनिया बिजली उपकेंद्र से जुडे बेला, पहाड़पुर और समुदपुर की बिजली गुल हो गई। समुदपुर में पोखरे के पास तार पर पेड़ गिरने से बिजली का खंभा गिर गया। वहीं बलुआ-टांडा मार्ग पर जाम लग गया। बेला और पहाड़पुर गांव में बिजली का खंभा टूट जाने से आपूर्ति बंद हो गई। मारूफपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े तीरगांवा, सरौली, नादी, सढान, रमदतपुर और टांडाकला में कहीं पोल पर पेड़ की डाल टूटकर लटक गई तो कहीं तार टूट गया है। विद्युत निगम के जेई अजय सिन्हा व बिजली कर्मी देर शाम तक मरम्मत कार्य में जुटे रहे। वहीं सुरतापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े नादी गांव के समीप भी टूटे तार को दुरुस्त करने के लिए विद्युत निगम के कर्मी लगे रहे। इस फीडर से जुड़े सुरतापुर, मोहरगंज, बैराठ, रामगढ़ सहित अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed