{"_id":"6660e4a23aa1e6424d071824","slug":"dumper-crushes-two-laborers-while-backing-death-chandauli-news-c-189-1-svns1012-115624-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बैक करते समय डंपर ने दो मजदूरों को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बैक करते समय डंपर ने दो मजदूरों को कुचला, मौत
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में सड़क निर्माण के दौरान बुधवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से कार्य कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों बिहार के निवासी थे और सड़क निर्माण करा रही कंपनी में कार्य कर रहे थे। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चहनिया से तिरगांवा तक एपको कंपनी हाइवे का निर्माण करा रही है। बिहार के गया जिले के भुरुआ थाना के बिरहिमा गांव निवासी अवतार मांझी के पुत्र राजू माझी (30) और इसी थाना के बुधवाचक गांव के निवासी राधे मांझी के पुत्र कांग्रेस माझी (28) बलुआ में सड़क निर्माण में मजदूरी कर रहे थे। बुधवार की भोर में लगभग तीन बजे सड़क ढालने के लिए लक्ष्मणगढ़ में निर्माण स्थल पर प्लास्टिक बिछा रहे थे। इसी बीच सड़क निर्माण में ही लगे डंपर चालक वाहन को बैक करने लगा। प्लास्टिक बिछा रहे मजदूर डंपर नहीं देख सके और डंपर ने दोनों को कुचल दिया। अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तब डंपर चालक को हादसे का पता चला। इसके बाद डंपर से कूद कर भाग गया। कार्य में लगे अन्य मजदूरों ने दोनों को डंपर के नीचे से बाहर निकाला और चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों मजदूराें को मृत घोषित कर दिया। मजदूरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मजदूरों केे परिवार वालों को सूचित किया। सड़क निर्माण में लगे अन्य मजदूरों ने बलुआ थाने पर पहुंच कर मजूदरों को मुआवजा दिलाने की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने मजूदरों को समझा बुझाकर और कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।