फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dulhipur's Shiva temple was demolished during the construction of the six-lane road.

Chandauli News: सिक्स लेन निर्माण के दौरान दुलहीपुर का शिव मंदिर ध्वस्त

Sun, 28 Dec 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dulhipur's Shiva temple was demolished during the construction of the six-lane road.
दुलहीपुर में ​शिवमंदिर को जेसीबी से किया गया ध्वस्त। संवाद
दुलहीपुर। पड़ाव से गोधना तक बन रहे सिक्स लेन व फोर लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को दुलहीपुर स्थित एक पुराने शिव मंदिर को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले ही मंदिर दूसरे स्थान पर बना दिया गया है। वहीं पेड़ों के काटने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 328.28 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस सिक्स लेन व फोर लेन मार्ग में दुलहीपुर बाजार का अतिक्रमण लंबे समय से सबसे बड़ी बाधा बना हुआ था। निर्माण कार्य की समय-सीमा एक वर्ष बढ़ाए जाने के बाद भी अभी तक केवल 90 फीसदी काम ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन

करीब 14 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण कार्य अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था, जिसे मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था। हालांकि, दुलहीपुर बाजार में अतिक्रमण, मंदिर, मस्जिद, मजार, बिजली विभाग के पोल व ट्रांसफार्मर न हटाए जाने के कारण कार्य प्रभावित रहा। संघर्ष मोर्चा के आंदोलन और अतिक्रमण को लेकर राजनीति होने से प्रशासन भी असमंजस की स्थिति में रहा। दुलहीपुर बाजार को छोड़कर अन्य हिस्सों में निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार दुलहीपुर बाजार पीडब्ल्यूडी की जमीन पर स्थित है, जबकि बाजार के निवासियों का दावा है कि उन्होंने जमीन खरीदकर मकान व दुकानें बनाई हैं। इस विवाद को लेकर कई बार पैमाइश कराई गई, लेकिन सहमति न बनने के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed