फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to a fault in the Khajurgaon substation, 20 villages lost power for 10 hours

Chandauli News: खजूरगांव उपकेंद्र में खराबी के कारण 20 गांवों की 10 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 03 Jul 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Due to a fault in the Khajurgaon substation, 20 villages lost power for 10 hours
दुलहीपुर। खजूरगांव बिजली उपकेंद्र में बुधवार को पैनल में आई तकनीकी खराबी के कारण दोपहर 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपकेंद्र के तहत आने वाले 20 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी नहीं आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

खजूरगांव उपकेंद्र से जुड़े भूजहुंवा, सैदपुरा, पुरैनी, खुटहां, ब्यासपुर, फत्तेपुर, मन्नापुर, डहिया, बरेली, हरिहरपुर, साहूपुरी, एनडीआरएफ, नाथूपुर, गोरैया, कमलापुर, एकौनी, हृदयपुर, छित्तमपुर और बलदेवनगर समेत कई गांवों में सुबह से बिजली नहीं थी। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। दोपहर बाद पहुंचीं विद्युत निगम टीमें शाम 5 बजे तक गड़बड़ी दूर नहीं कर सकीं। इसके बाद विशेषज्ञों की दूसरी टीम बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। हालांकि, आपूर्ति शुरू होने के 15 मिनट बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि लाइन में फिर से तकनीकी दिक्कत आ गई। जिसे ठीक करने का कार्य देर रात तक जारी रहा। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण कई गांवों में पानी की मोटर नहीं चल सकी। इससे पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों को गर्मी में दोहरी मुसीबत झेलनी पड़ी। इस संबंध में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि “उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विभाग के कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं। जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। उधर, विनोद सिंह, संजय यादव, घनश्याम पटेल, नौशाद अहमद, कैलाश प्रसाद, पन्ना चौहान समेत कई उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अविलंब गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो उपभोक्ता बिजली उपकेंद्र पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed