फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drunken husband beat up wife in front of police, went to jail

पुलिस के सामने शराबी ने की पत्नी की पिटाई, भेजा गया जेल

Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Drunken husband beat up wife in front of police, went to jail
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी गांव की अनीता ने अपने पति रवि शास्त्री पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में सोमवार को चकरघट्टा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पत्नी के साथ मारपीट करने वाले शराबी पति को एसडीएम ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी गांव में नशे में धुत रवि शास्त्री दोपहर में घर आकर गाली गलौज करने लगा। समझाने का प्रयास करने पर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत पर पहुंची पुलिस के सामने ही मनबढ़ पति पत्नी को पीटने लगा। इस पर चौकी इंचार्ज मझगांवा भैरवनाथ यादव नशे में धुत रवि को पकड़कर थाने ले आए। थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शराब के नशे में धुत आरोपी को एसडीएम के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 151 के तहत आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed