फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drunk father fell on sleeping son, innocent died

सो रहे पुत्र पर गिरा नशे में धुत पिता, मासूम की मौत

Wed, 28 Sep 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Drunk father fell on sleeping son, innocent died
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 परशुरामपुर (मवई खुर्द ) में सोमवार की रात नशे में धूत युवक घर में सो रहे अपने आठ वर्षीय पुत्र के ऊपर ही गिर पड़ा। जिससे उसको गंभीर चोट आई और मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 परशुरामपुर (मवई खुर्द) निवासी संतोष राम कबाड़ी का काम करता है। उसके पुत्र संदीप(08) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम के नाना छोटेलाल ने मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया फिर संतोष की पत्नी सुनीता ने बताया कि मामला मारपीट का नहीं है। सोमवार की देर रात पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पुत्र संदीप जमीन पर चटाई बिछाकर सोया हुआ था। नशे में धुत संतोष अपने पुत्र पर गिर पड़ा जिससे उसे गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे घबराए पिता संतोष ने पुत्र का दाह संस्कार भी कर दिया। एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शराब के नशे में धुत पिता के पुत्र के ऊपर गिर जाने के कारण उसे आयी अंदरूनी चोट के कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की मां ने यह बात थाने में लिखित रूप से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed