फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DRM office bathed in three colors

ीन रंग की रौशनी से नहाया डीआरएम ऑफिस

Sun, 14 Aug 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
DRM office bathed in three colors
तीन रंगों से सजा पीडीडीयू डीआरएम ऑफिस। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो गई। रेलवे के सभी कार्यालयों के साथ रेलकर्मियों ने शनिवार को अपने आवासों पर तिरंगा ध्वज फहरा दिया। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल कार्यालय, पीडीडीयू रेलवे स्टेशन आदि तीन रंगों की रोशनी से नहा गए हैं। दूसरी तरफ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पीडीडीयू जंक्शन पर लगाया गया सेल्फी प्वाइंट यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना है। रेलवे भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी कर रहा है। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में 13 हजार रेलकर्मियों ने अपने क्वार्टरों के बाहर तिरंगा ध्वज फहराया है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज पहले से फहराया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को राष्ट्र ध्वज के तीन रंगों की आकर्षक लाइटिंग की गई है। इसके साथ ही पीडीडीयू जंक्शन को पर भी तिरंगे की लाइटिंग की गई है। लोगों में देश भक्ति की भावना को जागृत करने के लिए पीडीडीयू जंक्शन के यात्री हाल में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। यहां यात्री पहुंच कर मोबाइल फोन में सेल्फी ले राहे हैं।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने पीडीडीयू जंक्शन पर तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर जवानों ने देश भक्ति के नारे लगाए और लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया। इस दौरान ट्रेन के यात्रियों को तिरंगा झंडा वितरित किया और 15 अगस्त को घरों में इसके लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ डीडीयू पोस्ट प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों और जीआरपी कर्मियों ने दोपहर में ढाई बजे हाथों में बैनर और तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सभी प्लेटफार्मों पर घूमे। वहीं प्लेटफार्फ पर खड़ी ट्रेनों के यात्रियों को तिरंगा झंडा, सीने पर बैज आदि लगाया। इसके साथ ही जवानों ने फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया में भी भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed