फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   driving licence

दुकान परचून की बन रहा था फर्जी डीएल और लाइसेंस

Sat, 29 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
driving licence
सैयदराजा। थाना अंतर्गत फर्जी कागजात तैयार करने का खेल अब भी जारी है। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर परेवा गांव में संचालित परचून की एक दुकान से काफी संख्या में फर्जी तरीके से बनाए जा रहे डीएल, लाइसेंस, आधार कार्ड समेत प्रिंटर, लैपटाप बरामद किया है। पुलिस ने इस फर्जी तरीके से धंधे में लिपत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की औचक छापेमारी से वहां आसपास की दुकानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र के परेवा गॉव में परचून की दुकान की आड़ में फर्जी कागजात बनाने का धंधा काफी दिनों से चल रहा है। शुक्रवार की सूचना मिलने दरोगा अमीरुदीन व मनोज मिश्रा परेवा गॉव में स्थित एक परचून की दुकान पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब दुकान में छानबीन की तो उसकी आड़ में फर्जी कागजात बनाकर बेचने का कार्य चल रहा था। पुलिस ने परचून की दुकान में फर्जी कागजात बना रहे पवन गुप्ता और उसके भाई शीतल गुप्ता निवासी परेवा व बरठीं निवासी संतोष यादव को ग्रिफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से काफी संख्या में फर्जी ड्राइविंग लाइसेस, आधार कार्ड, इंश्योरेंस, आरसी बनाने वाले कागजात व दो प्रिंटर, एक लैपटॉप, ब्लैंक चिप वाले ड्राइविंग लाइसेंस बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed