{"_id":"5e764c4b8ebc3e6fea5a4cc8","slug":"driver-dies-after-being-hit-by-boulder-chandauli-news-vns5170741128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर से दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर से दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
बबुुरी/नौगढ़। थाना क्षेत्र स्थित हटिया गांव के समीप शुक्रवार की भोर में बोल्डर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। जिसमें दबकर चालक महेश यादव (35) की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी चालक का कहीं भी पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह ट्रक के पास पहुंचकर परिवार वालों ने जब चालक के मोबाईल पर फोन किया तो उसकी रिंग वहां बिखरे बोल्डर के नीचे से सुनाई दी। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोल्डर को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्साल भेज दिया। लोगों का कहना रहा कि पुलिस से बचने के लिए चालक ट्रक को सकरे रास्ते से लेकर जा रहा था।
नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोझ गांव निवासी महेश यादव ट्रक पर बोल्डर लादकर शुक्रवार को अहरौरा से गाजीपुर की ओर जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने बबुरी-हटिया मार्गा पकड़ लिया। इसके बाद जैसे ही वह हटिया गांव की ओर मुड़ने लगा कि तभी उसका ट्रक खेत में पलट गया। इस दौरान उसने ट्रक से कूदने का प्रयास किया लेकिन वह बोल्डर के नीचे दब गया। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना ट्रक मालिक को दी। वहीं समय से घर नहीं पहुंचने पर चालक के परिवार वाले भी परेशान हो गए। उसका कही भी पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह चालक के परिवार वाले उसे खोजते हुए ट्रक के पास पहुंचे और महेश के मोबाइल पर कॉल की तो रिंग की आवाज पत्थरों के नीचे से आने लगी। इस पर लोगों ने बबुरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोल्डरों को हटाया और शव को वहां से बाहर निकाला। महेश का शव देखते परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में भेज दिया। बोल्डर से लदे ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर महेश यादव उर्फ बबून्दर का शव नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोझ गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बेटे का शव सामने देख पिता प्रभु यादव और मां शारदा बेसुध हो गए। पत्नी आरती पति के शव से लिपट कर बेहोश हो गई। महेश के पांच साल का बेटा हर्ष और सात साल की बेटी मानसी का रोकर बुरा हाल था।