फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   driver and cleaner died in road accident in chandauli

Chandauli Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी बेकाबू मैजिक, हादसे में चालक और खलासी की मौत

Wed, 17 Jul 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jul 2024 11:47 AM IST
सार

चंदौली जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर गांव के पास हाईवे पर हुई। हाईवे पर खड़े ट्रक में अनियंत्रित मैजिक टकरा गई, जिससे हादसा हुआ। 

विज्ञापन
driver and cleaner died in road accident in chandauli
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त मैजिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर गांव के पास नेशनह हाईवे पर बुधवार की सुबह खड़े ट्रक में मैजिक टकरा गई। जिससे मैजिक चालक और खलासी की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को थाने ले आई और शवों को पोस्टमार्टम लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एक मैजिक बुधवार की सुबह सासाराम से वाराणसी की ओर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही मैजिक सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर गांव समीप पहुंची कि वह अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान मैजिक चालक अरशद (27) निवासी जलालीपुरा थाना आदमपुर और खालसी बाबू (25) निवासी कोयला बाजार थाना आदमपुर जनपद वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed