फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drinking water crisis in 20 villages of Naugarh, river water is brought from two km away.

Chandauli News: नौगढ़ के 20 गांवों में पेयजल संकट, दो किमी दूर से लाते हैं नदी का पानी

Fri, 21 Jun 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in 20 villages of Naugarh, river water is brought from two km away.
नौगढ़। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। 500 से ज्यादा हैंडपंप और 25 से ज्यादा कुएं सूख गए हैं। कागज पर दावे भले हों पर हकीकत में इन गांवों में पानी टैंकर भी नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोग कर्मनाशा नदी का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पानी के लिए महिलाओं को कड़ी धूप में दो पहाड़ियों को पार कर दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। नौगढ़ के पहाड़ी इलाके में भूजल स्तर नीचे खिसकने के कारण पानी के संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। धनकुवांरी कला, देवरी, बैरगाढ़, गंगापुर, जमसोती, लौवारी, कर्मठचुंआ, औरवाटांड और बोझ समेत 20 से ज्यादा गांवों के 500 से अधिक हैंडपंप और कुएं सूख गए हैं। प्यास बुझाने के लिए धोबही गांव की महिलाओं और बच्चियों को कड़ी धूप में दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर और दो पहाड़ियों को पार कर कर्मनाशा नदी से लाना पड़ता है। इस गांव में संपर्क मार्ग भी नहीं है। सेमर साधोपुर के राजस्व गांव होलिका और धोबही में भी हैंडपंप और कुएं सूखने से लोग परेशान हैं। धोबही गांव के शंकर, महावीर, सुरेंद्र, गोपी, रामेश्वर, उर्मिला, राधिका, गुलाबी, मालती, रामरती, मुनिया ने आरोप लगाया कि हैंडपंप अप्रैल में ही पानी छोड़ देते हैं। प्रशासन हैंडपंपों का रीबोर नहीं करा रहा, जिससे पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed