फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dream Gurukul Indians won the cricket tournament title

Chandauli News: ड्रीम गुरुकुल इंडियंस ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Fri, 27 Mar 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dream Gurukul Indians won the cricket tournament title
सकलडीहा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता ड्रीम गुरुकुल की टीम। स्रोत:-जा
ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान पर बुधवार की देर रात चंदौली सर्कल क्रिकेट लीग की ओर से चल रही सीसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में ड्रीम गुरुकुल इंडियंस ने स्कैन करो स्मैशर को हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीम को आयोजकों की ओर से ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कैन करो स्मैशर की टीम निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 48 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम गुरुकुल इंडियंस की टीम ने मात्र 7.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।ऋषु सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रॉबिन यादव को मैन ऑफ द सीरीज़ के खिताब से नवाजा गया। सीसीसीएल के फाउंडर और एसकेएस ग्रुप डायरेक्टर प्रभात यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सीसीसीएल का उद्देश्य केवल खेल नहीं बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। अनुशासन और कड़ी मेहनत ही खिलाड़ी को शिखर तक ले जाती है। उन्होंने सीसीसीएल सीजन 3 का आयोजन आगामी दिनों में पीडीडीयू नगर में कराए जाने की घोषणा की। इस मौके पर टीम के प्रबंधक अंकित पांडेय, सौम्य वर्मा, अरविंद सिंह, अतुल सिंह, दीपक ओझा, अजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed