फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctors on strike

डाक्टर हड़ताल पर रहे

Fri, 05 Feb 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 05 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Doctors on strike
सपा कार्यकर्ताओं द्वारा चिकित्सक की पिटाई से नाराज जिला चिकित्सालय  के
विज्ञापन
चिकित्सक और कर्मचारी गुरुवार को दोपहर तक हड़ताल पर रहे और बांह पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान अस्पताल में  स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने  से  मरीज हलाकान रहे। ओपीडी से लेकर जांच तक का कार्य बंद रहा। चिकित्सक मुख्य आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी  करने की मांग पर अड़े रहे।

 उन्होंने जिलाधिकारी को पत्रक भी सौंपा। डीएम  ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय मांगा। इसके बाद  चिकित्सक काम पर लौटे।


 बुधवार को सयुस  के कार्यकर्ताओं ने  मरीज को बाहर से दवा खिलने के मामले को लेकर जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक की पिटाई की दी थी। इससे नाराज चिकित्सकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया और काम नहीं किया।

चिकित्सकों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। चिकित्सक सुबह बांह पर काली पट्टी बांधकर अस्पताल आए और धरने  पर बैठे रहे।  इस बीच मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनपद  के साथ ही बिहार से आए मरीज भी परेशान रहे। अधिकारियों ने चिकित्सकों को मनाने का काफी  प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

 चिकित्सक अपनी मांग के साथ जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से  मिले। उधर  तनाव  को देखते हुए  जिला चिकित्सालय में  पुलिस के जवान मुस्तैद  रहे। अस्पताल के बाहर सिपाहियों और होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed