{"_id":"6054fa008ebc3ed3a3409370","slug":"dm-withheld-the-salary-of-nine-careless-officers-chandauli-news-vns5808374111","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने नौ लापरवाह अफसरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने नौ लापरवाह अफसरों का वेतन रोका
विज्ञापन
चंदौली। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में अफसर रुचि नहीं ले रहे है। जिसके चलते मामले निर्धारित अवधि के बाद डिफाल्टर हो जा रहे है। डीएम संजीव सिंह ने 34 मामले डिफाल्टर होने पर नौ विभागीय अफसरों के मार्च माह का वेतन रोक दिया है।
जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित 34 मामले डिफाल्टर की श्रेणी चले गए है। खनन निरीक्षक के दो, प्रबंधक दुग्ध विकास विभाग के तीन, दूरसंचार विभाग की एक, सहायक निदेशक रेशम की तीन, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के 10, बीडीओ धानापुर के तीन, बाल विकास परियोजना अधिकारी धानापुर के तीन, बीडीओ चकिया के पांच और जिला कार्यक्रम अधिकारी की चार शिकायतें शामिल है। ऐसे अफसरों को डीएम ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए उनके मार्च माह के वेतन को रोक दिया है।
योजनाओं के प्रगति की ली जानकारी
चंदौली। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जिला कार्यान्वयन समिति (डीएलआईसी) की बैठक हुई। इसमें डीएम संजीव सिंह ने बैंकों के माध्यम से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के खाते खोलने और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान एलडीएम पीके झा, डीडीएम नाबार्ड तनुज सेन उपस्थित रहे।