{"_id":"605103658ebc3ed82f3ce041","slug":"dm-strict-for-complete-ban-on-overload-vehicles-chandauli-news-vns5802886186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों पर पूर्ण पाबंदी के लिए डीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों पर पूर्ण पाबंदी के लिए डीएम सख्त
विज्ञापन
चंदौली। जिले में बिहार प्रांत से आ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रगति मंगलवार को डीएम संजीव सिंह व एसपी अमित कुमार ने देखी। उन्होंने नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण कर अभियान के तहत पकड़ी गयी गाडि़यों को देखा। साथ ही परिवहन, पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम से बातचीत कर जानकारी दी। कहा कि सतर्कता व सख्ती को ऐसे ही बनाए रखें। ओवरलोड वाहनों के जनपद में आने की शिकायतें लगातार मिल रही है, जिससे स्थानीय प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। डीएम ने बताया कि ओवरलोड के खिलाफ सख्ती आगे भी जारी रहेगी। किसी भी दशा में बिहार प्रांत से आने वाले ओवरलोड वाहनों को दूसरे जिलों में जाने नहीं दिया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप ओवरलोड पर पूर्ण पाबंदी लगाने के लिए 24 घंटे टीमों को लगाया गया है। अब तक 232 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। नेशनल हाइवे समेत तमाम प्रमख मार्गों पर टीमों को तैनात किया गया है, जो ओवरलोड वाहनों पर नजर बनाए हुए हैं।
रिपोर्ट-राकेश यादव
संपादन-अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
रिपोर्ट-राकेश यादव
संपादन-अमरेंद्र पांडेय