{"_id":"6469121c6847cf0c2308f3f4","slug":"dm-sir-the-bullies-have-encroached-upon-the-land-of-the-playground-and-the-school-chandauli-news-c-20-1-215452-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ‘डीएम साहब, खेल मैदान और विद्यालय की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ‘डीएम साहब, खेल मैदान और विद्यालय की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा’
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए लगे आदर्श आचार संहिता की समाप्ति के बाद शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल पचास प्रार्थना पत्र आए। इसमें तीन का ही समाधान किया जा सका। चकिया के मैनपुर गांव के दिलीप कुमार ने समाधान दिवस पर डीएम से गांव के खेल मैदान और विद्यालय की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। जिसपर डीएम ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया। पीतपुर गांव की विधवा मंजू देवी ने पति के हत्यारों के जेल से छूटने के बाद सुलह के लिए दबाव बनाने का मामला उठाया। शासन की ओर से किसी तरह सहायता नहीं मिलने की शिकायत की।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिकारियों से गर्मी को देखते हुए नहरों के माध्यम से तालाबों और पोखरों को भरने को कहा। नहरों की पटरियों पर ठेला खोमचा लगाकर गंदगी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एसडीएम ज्वाला प्रसाद, तहसीलदार बंदना मिश्र, एक्सईएन सुनील कुमार, नगर पंचायत के ईओ मेंही लाल गौतम, बीडीओ रविंद्र प्रताप यादव, एएसपी सुखराम भारती, कोतवाल मिथिलेश तिवारी आदि रहे।
02. आए 46 प्रार्थना पत्र, चार का हुआ समाधान
चंदौली। सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम उमेश मिश्रा और एएसपी विनय कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 46 फरियादियों ने समस्याएं सुनाई। इसमें चार का समाधान किया गया। इस मौके पर सदर तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार अविनाश कुमार आदि रहे।संवाद
विज्ञापन
तहसील में पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण
सकलडीहा। स्थानीय तहसील में एसडीएम मनोज पाठक की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पचास प्रार्थना पत्रों में पांच का मौके पर समाधान कियागया। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार विकास धर दूबे, बीडीओ अरूण कुमार पांडेय, बीईओ अवधेश कुमार राय, पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, अमित द्विवेदी, एसडीओ विद्युत संजय कुमार, सीडीपीओ अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।संवाद