{"_id":"5ea9b8e88ebc3e9028289c66","slug":"dm-of-kovid-19-envan-center-reviewed-chandauli-news-vns52258622","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 एनवन केंद्र का डीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 एनवन केंद्र का डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए भोगवार स्थित सीएचसी में बने 30 बेड के कोविड- 19 एल-वन केंद्र का जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से अस्पताल में मौजूद पीपीई किट सहित संसाधनों की जानकारी ली। साथ ही साफ- सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
अस्पताल पहुंचे डीएम ने सबसे पहले उन कमरों को देखा जिनमें मरीजों को रखे जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कमरों में लगे बिजली के उपकरणों को देखा और खराब बोर्ड व स्वीचों को बदलने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बेड पर लगे कवर को साफ-सुथरा रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने स्टाफ ड्यूटी रुम का निरीक्षण किया। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि समस्त सीएचसी व पीएचसी अस्पतालों में ऐसे मरीजों के रख-रखाव के लिए आवश्यक दवाओं के साथ सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। वार्ड रूम, दवा कक्ष, शौचालय, जनरल वार्ड व परिसर को साफ़ सुथरा रखा जाए। कहा कि साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएचसी पर जनरेटर व आक्सीजन सिलिंडरों को देख उन्हें दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पुरुषों, महिलाओं व स्टाफ के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था करने की बात भी कही। सीएचसी अधीक्षक ने डीएम से बताया कि अस्पताल में 49 पीपीई किट मौजूद हैं। इसके अलावा मास्क व नेबुलाइजर भी पर्याप्त संख्या में हैं। इस दौरान उनके साथ एसडीएम कुमार हर्ष, सीएमओ डा. आरके मिश्रा, जेडी डा. अंशू सिंह, एसीएमओ नीलम ओझा, सीएचसी अधीक्षक डा. नफीस अहमद अंसारी आदि मौजूद थे। यहां के बाद डीएम ने मंडल रेल चिकित्सालय आइसोलेशन व क्वारंटीन वार्ड का भी निरीक्षण किया।
एल-टू व एल-थ्री केंद्र का किया जा रहा प्रयास
डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि लाकडाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ ही जिले को साफ-सुथरे तरीके से इस संक्रमण से बचाया जा सके इसके लिए प्रशासन के साथ स्वास्थ्य, पुलिस विभाग भी जुटा हुआ है। बताया कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए जिले में एल-टू व एल-थ्री केंद्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शासन का निर्देश आने के बाद इन स्तरों के केंद्र भी बनवा दिए जाएंगे।