फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM and SP faced only three problems on Samadhan Diwas

Chandauli News: समाधान दिवस पर डीएम और एसपी के सामने आईं मात्र तीन समस्याएं

Sat, 28 Oct 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
DM and SP faced only three problems on Samadhan Diwas
इलिया। जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस और राजस्व से संबंधित समस्याएं सुनी गई और इसका समाधान दिया गया। इलिया थाने में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर तीन शिकायतें आई। इसमें एक का समाधान किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में विलंब होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने संपूर्ण समाधान व थाना समाधान रजिस्टर, आइजीआरएस रजिस्टर पर पूर्ण ब्योरा दर्ज न होने पर नाराजगी व्यक्त की। आगंतुक रजिस्टर पर मोबाइल नंबर दर्ज न होने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

विधायक निधि से थाना परिसर में लगाए गए टीन सेड का उद्घाटन किया। इस दौरान भूपेश कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह, राम अवध सिंह आदि रहे। धीना संवाददाता के अनुसार, स्थानीय थाना पर आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद से संबंधित दो प्रार्थना पत्र आए। दोनों को समाधान के लिए गांव के लेखपाल एवं पुलिस की टीम बनाकर समाधान के लिए सौंप दिया गया। चंदौली संवाददाता के अनुसार, सदर एसडीएम मनोज कुमार पाठक के नेतृत्व में शनिवार को सदर कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों द्वारा उनके समक्ष कुल पांच प्रार्थना पत्र पड़े लेकिन अधिकारियों द्वारा एक भी प्रार्थना पत्र का मौके से समाधान किया गया। इस दौरान सीओ रामवीर सिंह, सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed