फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Disputes will be resolved through mutual agreement in Lok Adalat: Amit

लोक अदालत में आपसी समझौते से सुलझेंगे वाद : अमित

Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Disputes will be resolved through mutual agreement in Lok Adalat: Amit
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश आगामी 12 सितंबर 2026 को न्यायालय परिसर में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर बुधवार को जागरूकता वैन रवाना किया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही अमित वर्मा ने वैन को हरी झंडी दिखाई। बताया कि लोक अदालत 12 सितंबर को 10 बजे से आयोजित होगा।
विज्ञापन

बताया कि लोक अदालत की जागरूकता को लेकर यह वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोक अदालत के उद्देश्य और लाभों की जानकारी देगा। बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सुलह से वादों का त्वरित निस्तारण करना है। इससे पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है। साथ ही उनके समय और धन की बचत होती है। समझौता योग्य मामलों का नियमानुसार निस्तारण कराया जा सकता है। उन्होंने आमजन और वादकारियों से इसका लाभ उठाने की अपील की है। बताया कि इससे वे आपसी सहमति से अपने विवादों का सरल समाधान करा सकते हैं। मौके पर अपर जिला जज दुर्गेश, लोकेश मिश्रा, आनंद मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed