फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dirt in the farmer cooperative society premises,

Chandauli News: किसान सहकारी समिति परिसर में गंदगी,

Fri, 12 Sep 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dirt in the farmer cooperative society premises,
इलिया स्थित किसान सहकारी समिति परिसर में गंदगी के बीच लगा हैंडपंप। संवाद
इलिया। इलिया कस्बा स्थित किसान सहकारी समिति परिसर में लगे हैंडपंप के पास गंदगी का अंबार है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण वहां कचरा, कीचड़ से बदबू आ रही है। मच्छरों और मक्खियों की भरमार हो गई है। अब इस हैंडपंप से पानी पीने और भरने से भी कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह हैंडपंप आसपास के लोगों के लिए पानी का मुख्य स्रोत था, लेकिन अब इसके पास गंदगी फैली हुई । एकलाख, चंद्रशेखर शर्मा, दूधनाथ यादव,रामजी यादव, भज्जन यादव,प्रभु यादव का कहना है कि कई बार पंचायत और सफाई कर्मियों से शिकायत की गई , लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द परिसर की सफाई कराई जाए और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो लोग मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि यदि परिसर में साफ सफाई नहीं होती है, तो इसकी जांच कर कर सफाई कर्मियों को विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed