फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dharna started against running bulldozer on half-constructed memorial site

Chandauli News: अर्धनिर्मित स्मारक स्थल पर बुलडोजर चलाने के विरोध में शुरू किया धरना

Tue, 29 Apr 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dharna started against running bulldozer on half-constructed memorial site
चहनिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर के अर्धनिर्मित स्मारक पर बुलडोजर चलने के विरोध में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक और पुस्तकालय निर्माण समिति की ओर से सोमवार को धरना शुरू कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने स्मारक स्थल पर बुलडोजर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजने तथा ग्राम समाज की तरफ से दी गई जमीन पर डॉ.भीमराव आंबेडकर स्मारक व पुस्तकालय के लिए राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की मांग की। साथ ही मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वक्ताओं कहना था कि आराजी नंबर 287 के एक डिसमिल बंजर भूमि पर पपौरा में काली माता मंदिर के निर्माण के लिए जमीन दी गई। रकबा छोटा होने पर ग्रामीणों ने अपनी जमीन भी दी। जहां काली माता मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। इसके बाद डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्मारक व पुस्तकालय निर्माण समिति की मांग पर ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंधन समिति ने दिनांक बीते 20 मार्च को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में उक्त जमीन को डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्मारक और पुस्तकालय निर्माण के लिए प्रस्ताव पास कर आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया। बीते 15 अप्रैल को उक्त भूमि पर वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था। उस दौरान उक्त जमीन पर अर्धनिर्मित स्मारक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के साथ बैनर लगाया गया था। बीते 17 अप्रैल सुबह करीब 8:40 बजे एक कंपनी के परियोजना प्रबंधक उदय पंत और ठेकेदार संदीप सिंह सहयोगियों के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर लेकर पहुंचे और अर्धनिर्मित स्मारक को ध्वस्त कराने लगे। मौके पर मौजूद लोगों के कड़े विरोध को देखते हुए ध्वस्तीकरण रुक गया। वक्ताओं ने ग्राम पंचायत पपौरा द्वारा प्रस्तावित उक्त आराजी नंबर की भूमि को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक तथा पुस्तकालय के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की मांग की। साथ ही स्मारक व पुस्तकालय बनाए जाने की अनुमति प्रदान करने की भी मांग की। इस दौरान भाकपा (माले) के जिला सचिव अनिल पासवान, एपवा रे जिला उपाध्यक्ष श्यामदेई, इनौस की जिला कौंसिल के सदस्य इंद्रजीत मौर्य, किसान महासभा के नेता राजेश मौर्य के अलावा शशिकांत सिंह, तेजू राय, ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed