{"_id":"9f27bdce75b9d4084bfeaa8aa6938140","slug":"dharmendra-yadav-first-in-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में धर्मेंद्र यादव प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में धर्मेंद्र यादव प्रथम
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 16 Jan 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के व्यासपुर एवं फत्तेपुर गांव में गुरुवार को युवक मंगल दल के
विज्ञापन
तत्वावधान में पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 35 ने
भाग लिया।
मुख्य अतिथि सपा के मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष शमीम अहमद के प्रतिनिधि नौशाद अहमद सिद्दीकी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सफल धावकों को एक ट्रैकशुट और शील्ड प्रदान किया गया ।
प्रथम धावक को 551 तथा द्वितीय को 251 तथा तृतीय 151 रुपये का नगद इनाम दिया गया।
गुरुवार को दोपहर बारह बजे दौड़ आरंभ हुआ। जिसमें 35 धावकाें ने भाग लेते हुए एक दूसरे को हराने की कोशिश की। धर्मेद्र यादव चोलापुर वाराणसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रामप्रकाश पटेल बरियासनपुर वाराणसी द्वितीय तथा संतोष पटेल रमना वाराणसी तृतीय स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन करने से बच्चाें और नौजवानों में जोश जागता है। जिससे उनमें कुछ करने की इच्छा होती है। खेल से शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहता है।
इस दौरान संयोजक रामबदन पाल, सह संयोजक रवि शेखर पटेल, चंद्रशेखर पटेल, विष्णु पाल, बजरंगी पाल, विकास सिंह, प्रेमभारती, अशोक भारती आदि मौजूद रहे।