{"_id":"67bf69a839c7db99ed0708ec","slug":"dharmendra-chauhan-of-mirzapur-became-purvanchal-kesari-chandauli-news-c-189-1-svns1010-127762-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मिर्जापुर के धर्मेंद्र चौहान बने पूर्वांचल केशरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मिर्जापुर के धर्मेंद्र चौहान बने पूर्वांचल केशरी
विज्ञापन
दुलहीपुर। महाशिवरात्रि पर्व और शहीद अवधेश कुमार यादव की स्मृति में बुधवार को कुंडा खुर्द गांव में यूपी कुश्ती संघ की तरफ से कौन बनेगा पूर्वांचल केशरी, पूर्वांचल कुमार व पूर्वांचल अभिमन्यु कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वांचल के 250 पहलवानों ने भाग लिया। जिसमें मिर्जापुर के धर्मेंद्र चौहान पूर्वांचल केशरी, बीएलडब्ल्यू के पहलवान सर्वेश पूर्वांचल कुमार और जौनपुर के पंकज को पूर्वांचल अभिमन्यु चुना गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने शहीद अवधेश के तैल चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। सुबह आठ बजे से ही पहलवानों के वजन करने का काम शुरू हो गया। वजन के बाद सुबह 10 बजे से कुश्ती शुरू हुई। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव आजमाए। कुश्ती देर शाम समाप्त हुई। वहीं छह मिनट की कुश्ती में तीन मिनट पर 30 सेकंड के रेस्ट के बाद कुश्ती के पॉइंट के आधार पर विजेता की घोषणा होती रही। पूर्वांचल केशरी के लिए हुई कुश्ती में मिर्जापुर के धर्मेंद्र चौहान प्रथम, गोरखपुर के आकाश द्वितीय और मुगलसराय के मृत्युंजय तृतीय स्थान पर रहे। धर्मेंद्र को 25 हजार, आकाश को 10 हजार और मृत्युंजय को 5 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। पूर्वांचल कुमार के लिए हुए दंगल में प्रथम स्थान पाने वाले बीएलडब्ल्यू के सर्वेश को 12 हजार रुपये, सर्टिफिकेट, गदा और मेडल प्रदान किया गया। दूसरे स्थान पर रहे वाराणसी के अवध कुमार को 8 हजार रुपये सर्टिफिकेट, स्मृति चिह्न, मेडल प्रदान किया गया। तीसरे स्थान पर गाजीपुर के गोलू रहे, जबकि मुगलसराय के मनीष यादव को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पूर्वांचल अभिमन्यु के लिए प्रथम स्थान पर रहे जौनपुर के पंकज को 10 हजार रुपये, सर्टिफिकेट, गदा व मेडल प्रदान किया गया। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले वाराणसी के चंदन को 6 हजार रुपये, सर्टिफिकेट, मेडल प्रदान किया गया। जौनपुर के विशेष और वाराणसी के चंदन को सान्त्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान राजेश शर्मा, लालजी यादव, चंदन यादव, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।