फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Development will happen only on the principle of Integral Humanism

एकात्म मानववाद के सिद्धांत से ही होगा देश और दुनिया का भला

Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Development will happen only on the principle of Integral Humanism
पड़ाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत से ही विकास हो सकता है। वर्तमान सरकार इसी विचारधारा पर आगे बढ़ रही है। ये बातें भाजपा नेता डॉ. शिवशक्ति नाथ बख्शी ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। इसके पूर्व पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती की शुरूआत पंडित जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपवन में 105 प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. शिवशक्ति नाथ बख्शी ने कार्यकर्ताओं से पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद का सिद्धांत समाज की आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने की बात कहता है। वे सच्चे संगठन कर्ता, महान विचारक और समाज सुधारक रहे। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय निरंतर चिंतन करते रहें और उन्होंने चार प्रकार के व्याख्यान दिए। जनसंघ विचारधाराओं के रूप में वह संघ को आगे बढ़ाने का कार्य किए तथा कम समय में उन्होंने काफी कुछ समाज को दिया। इसके पूर्व उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह प्रभारी सुनील भाई ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा लोगों को संगठित करने का कार्य किया। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उनके आत्म चिंतन करने का अलग ही ढंग था और उनकी राहों पर चलकर ही हमारा कल्याण हो सकता है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक सुशील सिंह, विधायक साधना सिंह, अनिल गुप्ता गुड्डू, महेशचंद्र श्रीवास्तव, दर्शना सिंह, आरपी कुशवाहा, शशिशेखर सिंह, रमेश जायसवाल, वाराणसी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संजय पासवान, लक्ष्मण आचार्य, देवेंद्र सिंह मुन्ना, सरफराज पहलवान, डॉ. शभूनाथ, प्रदीप मौर्य रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश पांडेय ने शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंच कर एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक थे और उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर एडीआरएम राकेश रोशन, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक (गुड्स) मोहम्मद इकबाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा। नगर के वार्ड नंबर सात नेहरू नगर में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया गया। भाजपा नेताओं ने पंडित के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौक पर दिनेश तिवारी, मीना सिंह, नामवर प्रसाद, अमरनाथ गुप्ता, अमित अग्रहरि, जवाहर गुप्ता, अरुण श्रीवास्तव, पप्पू केशरी, संतोष मौर्या, रविन्द्र जायसवाल, राम इकबाल पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed