फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dev Deepawali in Chandauli Mansarovar lake will be illuminated with 11 thousand lamps

Dev Deepawali in Chandauli: 11 हजार दीपों से जगमग होगा मानसरोवर तालाब, गंगा तट पर आतिशबाजी से आसमान होगा रंगीन

Tue, 04 Nov 2025 03:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Nov 2025 03:32 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में देव देवापली को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां गंगा और सरोवर तट हजारों दीपक की रोशनी से जगमग होंगे। 

विज्ञापन
Dev Deepawali in Chandauli Mansarovar lake will be illuminated with 11 thousand lamps
देव दीपावली को लेकर बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में देव देवापली पर गंगा और सरोवर तट हजारों दीपक की रोशनी से जगमग होंगे। कहीं पांच तो कहीं दस हजार दीपक जलाए जाएंगे। पीडीडीयू नगर में मानसरोवर तालाब पर 11 हजार दीपक जलाए जांएगे। वहीं पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर दीप दान के बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। आतिशबाजी से आसमान रंगीन होगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

विज्ञापन


वाराणसी से सटे चंदौली में देव दीपावली पर सरोवर तटों पर दीपदान किया जाता है। इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर दीपदान काआयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी में पूजा समितियां जुटी है। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में मानसरोवर तालाब में 11 हजार दीपक जलाए जाएंगे। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी। इसको लेकर सूर्य देव मंदिर छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों की बैठक में इसकी योजना बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2005 से चले आ रहे दीपदान की परंपरा को इस वर्ष और समृद्ध किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 11 हजार दीपक जलाए जाएंगे। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से तालाब के पास नशेड़ियों के आतंक को देखते हुए पैदल गश्त करने की मांग की। इसी तरह नगर के दामोदरदास पोखरे पर भी दीपदान किया जाएगा। इस मौके पर इलाके की युवतियां यहां आकर्षक रंगोली भी सजाएंगी। वहीं रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी मालगोदाम पोखरे पर भी दीपदान किया जाएगा। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय मां कालीजी मंदिर पोखरा परिसर में 5 नवंबर को ओम सेवा समिति की ओर से देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष (सभासद) अमरदीप मोदनवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान पोखरे की सीढि़यों पर पर दीप प्रज्ज्वलन मां गंगा आरती, आतिशबाजी, भव्य झांकी व संगीतमय भजन संध्या होगी। संरक्षक सुजीत जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य विशिष्ट अतिथि चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव होंगे।

पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर गीत संगीत के बीच होगी भव्य आतिशबाजी

पश्चिमवाहिनी गंगा तट पर देव दीपावली पर भव्य आयोजन किया जाएगा। यहां हजारों दीपदान के बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस मौके पर गंगा आरती के बाद लोकगीत की प्रस्तुति की जाएगी। सोमवार को बलुआ गंगा घाट पर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि यह आयोजन चंदौली की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई देगा। कार्यक्रम में झाकियां, बासुरी, तबला और गिटार वादन विशेष आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही गंगा में बना जेटी मंच आयोजन का केंद्र बिंदू बनेगा। महोत्सव की रात आतिशबाजी से आसमान जगमगाएगा और हजारों दीपों से गंगा तट पर मनमोहक दृश्य उभरेगा।

सांस्कृतिक संध्या में पूर्वांचल रन से सम्मानित कलाकार अरविंद तिवारी और शशि लाल का लोकगीत की प्रस्तुति जायेगी। सीओ स्नेहा तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ की टीम, एम्बुलेंस और ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जेटी मंच पर तैनात कर्मचारियों को भी समुचित जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय, अवनीश पांडेय, योगेंद्र मिश्रा, रोहित तिवारी, थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed