{"_id":"5e779a468ebc3e768b498205","slug":"designed-isolation-ward-chandauli-news-vns517231543","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाया गया आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना महामारी को लेकर रेलवे पूरी तरह सतर्क है। कोराना वायरस संक्रमण के संदिग्धों और संक्रमित लोगो को रखने के लिए नगर और गया में आइसोलेशन वार्ड के साथ क्वारंटीन वार्ड तैयार किया गया है। मंडल में साठ क्वारंटीन वार्ड और बीस बेड का दो आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। नगर में मानसनगर रेलवे क्वार्टर, ट्रेनिंग स्कूल और रेस्ट हाउस में क्वारंटीन बेड की व्यवस्था की गई है।
कोरोना महामारी से जंग में रेलवे पूरी तरह से तैयार है। इसी क्रम में लगातार ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड के साथ क्वारंटीन वार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में स्थानीय रेलवे स्टेशन और गया में अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन वार्ड बनाए जा रहे हैं। कोरोना के लिए मंडल के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि मंडल में साठ क्वारंटीन वार्ड और बीस बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल में 16 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं गया अस्पताल में चार बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा नगर के मानसनगर न्यू कालोनी में बने 18 क्वार्टरों को क्वारंटीन वार्ड में तब्दील किया गया है जबकि इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन ट्रेनिंग सेंटर (ईटीटीसी) में तीन वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा रिटायरिंग रूप में नौ बेड सुरक्षित रखे गए हैं। इसी तरह गया में ट्रेनिंग सेंटर में तीस वार्ड बनाए गए हैं। इस तरह मंडल में साठ संदिग्धों को चिकित्सकों की निगरानी में रखने की व्यवस्था है वहीं, बीस मरीजों का इलाज की सुविधा है।
पीडीडीयू नगर। कोरोना संदिग्ध पाए जाने वालों को रखने के लिए बनाए गए स्थान को क्वारंटीन वार्ड कहते हैं। यहां संदिग्ध को 14 दिनों तक चिकित्सको की निगरानी में रखा जाता है। संदिग्धों को जिस कमरे में रखा जाता है, उसमें अटैच्ड बाथरूम होना अनिवार्य है। यहां मरीज की जांच की जाती है और कोरोना पाजिटीव मिलने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाता है।