{"_id":"6868306639d36397aa081f62","slug":"dengue-wards-will-be-built-in-chandauli-and-chakia-district-hospitals-chandauli-news-c-189-1-svns1010-133263-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंदौली और चकिया जिला अस्पताल में बनेंगे डेंगू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंदौली और चकिया जिला अस्पताल में बनेंगे डेंगू वार्ड
विज्ञापन
चंदौली। बारिश शुरू होने के बाद डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। डेंगू के मरीजों के लिए पं. कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल और चकिया जिला संयुक्त अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए जाएंगे।
इसमें 10-10 बेड डेंगू संक्रमितों के लिए आरक्षित होंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल संचालक और चिकित्सकों को मरीजों की ठीक से जांच कर डेंगू मलेरिया की सही जानकारी देने का निर्देश दिया है।
बारिश शुरू हो गया है। मौसम के बदलाव के साथ ही साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। मच्छरों के काटने से लोग डेंगू और मलेरिया की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव में घर-घर जाकर डेंगू लार्वा चेक कर रही हैं। साथ ही लोगों को भी डेंगू के प्रति जागरूक कर रही हैं। वर्तमान में जिले में मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है।
पिछले छह माह में जिले में डेंगू के तीन मरीज मिले, जिनका इलाज किया गया और वे ठीक हो चुके हैं। पिछले वर्ष जिले में 14 मरीज मिले थे।
डेंगू मरीजों को समय से इलाज हो सके इसके लिए सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अलग बेड की व्यवस्था की जाएगी।