फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration against Consolidation Department

Chandauli News: चकबंदी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 25 Jun 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against Consolidation Department
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के हरधन जुड़ा गांव के मौजा गंगापुर में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मूलचक को उड़ान चक में कर दिया है। ग्रामीण इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन

हरधनजुड़ा गांव के मौजा गंगापुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग के अधिकारी कुछ लोगों के इशारे पर अनियमितता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। किसानों को आर्थिक और मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों का मूलचक तोड़कर उड़ान चक कर दिया जा रहा है जबकि हम लोगों के पास पहले के कागजात मौजूद है। बालू वाले खेत की मालियत और उपजाऊ जमीन की मालियत एक लगायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद के चकबंदी विभाग के अधिकारियों की शिकायत करेंगे। इस दौरान राज नारायण सिंह, बद्रीनाथ सिंह, अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र नाथ सिंह, बेचू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed