{"_id":"5e46f3d68ebc3ee5b5719e81","slug":"demonstrated-with-a-cylinder-in-the-hands-chandauli-news-vns510692581","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथों में सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन
घरेलु सिलेंडर के बढ़े हुए दामों पर किया प्रदर्शन
सचित्र - 10
पीडीडीयू नगर। घरेलु सिलेंडर के दामों में लगभग 140 की बढ़ोतरी किए जाने पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चेताया कि यदि बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए तो पार्टी के माध्यम से कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने हाथों में सिलेंडर लेकर अलीनगर से जुलूस निकाला। इसके बाद चकिया तिराहे पर पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार विकास की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ घरेलु गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर रही है। इस वृद्धि ने आम आदमी का बजट बिगाड़कर रख दिया है। एक तरफ सरकार उज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ घरेलु सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर गरीब लोगों की कमर तोड़ रही है। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग के पूर्व सदस्य संतोष यादव, प्रदीप यादव, धीरज यादव, सभासद विनय यादव डब्बू, महेश सोनकर, अनीश मिश्रा, मंजू यादव, अभिषेक यादव, बिरजू यादव, रविकांत, गुड्डू यादव, सुनील यादव मौजूद रहे ।