फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Democratic Bar officials swear in

डेमोक्रेटिक बार के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Democratic Bar officials swear in
सकलडीहा।स्थानीय तहसील सभागर में शनिवार को डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और विशिष्ट अतिथि डा. संत त्रिपाठी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ताओं पर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। संविधान के साथ राष्ट्रहित में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। अधिवक्ता सर्वसमाज के मजबूत स्तंभ हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि व तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता कर्मयोगी होते हैं। वे न्याय के हित में सदैव तत्पर रहते हैं। इसके पूर्व अतिथियों ने डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष अतुल कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह, महामंत्री नरेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष नवीन यादव सहित कार्यकारिणी के शैलेंद्र पांडेय कवि, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह, अजेय शंकर पांडेय, सुरेश यादव, रविंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, संतोष सिंह, दुर्गेश सिंह, आशुतोष सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंत में बार संरक्षक अजय कुमार सिंह और शैलेंद्र पांडेय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed