फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand to suspend and arrest the teacher accused of molestation

Chandauli News: छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को निलंबित कर गिरफ्तार करने की मांग

Tue, 04 Mar 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Demand to suspend and arrest the teacher accused of molestation
सकलडीहा। एक कॉलेज के शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस व कॉलेज प्रशासन की ओर से आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर लोगों में नाराजगी है। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर पार्टी नेताओं और राजभर समाज के लोगों के साथ एसडीएम अनुपम मिश्रा से मिले। उन्होंने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

बीते दिनों एक कॉलेज की एक छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। छात्रों द्वारा काफी देर तक हंगामा किए जाने के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस घटना के एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होने पर छात्रों में नाराजगी है। इस मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ एसडीएम अनुपम मिश्रा से मिलकर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी और निलंबन की मांग की। उन्होंने कोतवाली पुलिस को छात्रा पर अनावश्यक दबाब न डालने की चेतावनी भी दी। इस दौरान सुभाष यादव, बाबूलाल यादव, केशव राजभर, सूबेदार राजभर, महेंद्र राजभर, गोबिंद सोनकर, डाॅ. रामकेश राय, श्रवण कुमार राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed