{"_id":"623a203680758d3a13390e0d","slug":"demand-for-removal-of-main-yard-master-not-met-chandauli-news-vns644333337","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीआरकेयू पदाधिकारियों की सीनियर डीओएम से हुई वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीआरकेयू पदाधिकारियों की सीनियर डीओएम से हुई वार्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार की शाम डीआरएम ऑफिस में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक से वार्ता हुई। दो बिंदुओं पर हुई वार्ता में ईसीआरकेयू के मुख्य यार्ड मास्टर को हटाने की मांग पूरी नहीं हुई। इसको लेकर यूनियन पदाधिकारियों में आक्रोश रहा।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन के बैनरतले रेल कर्मचारी लगातार डाउन यार्ड के चीफ यार्ड मास्टर (सीवाईएम) को हटाने और चतुर्थ श्रेणी से गार्ड में पदोन्नत कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार की शाम छह बजे यूनियन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक से मिला। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने सीवाईएम के खिलाफ 37 कर्मचारियों की शिकायत पत्र सौंपा। बावजूद इसके सीवाईएम के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया गया। इसको लेकिन यूनियन के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की। इस दौरान यूनियन के शाखा सचिव अशोक कुमार सिंह, सीबी राय, सुरता सेट्ठी, जय प्रकाश राय, निशिकांत कुमार, आरपी सिंह, रजनीश सिंह, संतोष कुमार, विरेन्द्र, जीतलाल, हनुमान सिंह रहे।