फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for action on higher management of Power Corporation

पावर कारपोरेशन के उच्च प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग

Wed, 10 Mar 2021 09:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Demand for action on higher management of Power Corporation
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत अभियंता संघ के अभियंताओं की बैठक बुधवार को गोधना स्थित एसई कार्यालय पर हुई। इसमें अभियंताओं ने उपभोक्ता हितों के विरूद्ध कार्य करने वाले और सरकार व विभाग की छवि खराब करने वाले पावर कारपोरेशन के उच्च प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही प्रस्ताव पारित कर वर्तमान गैर तकनीकी ऊर्जा निगम प्रबंधन को तत्काल हटाए जाने को कहा। विद्युत अभियंता संघ के वरिष्ठ सदस्य मनोज कुमार पाठक ने कहा कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं के हित में एक से 15 मार्च तक ओटीएस योजना घोषित की गई है पर नौ दिन बीत जाने के बाद भी संबंधित एम पावर पोर्टल कार्य नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन व बिल भुगतान में कठिनाई हो रही है। उपभोक्ताओं के हित में घोषित ओटीएस योजना को सफल बनाने में ऊर्जा निगम के उच्च प्रबंधन की कोई रूचि व प्राथमिकता नहीं है। वहीं गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की तैयारी व राजस्व वसूली में लगे अभियंताओं को ऊर्जा निगम प्रबंधन वीसी, समीक्षाओं, स्पष्टीकरणों, प्रतिवेदनों व दंडात्मक कार्रवाइयों में उलझाए हुए हैं। इससे प्रदेश भर के विद्युत अभियंताओं में आक्रोश है। इस मौके पर सेवा राम, एके सिंह, आशीष कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, रामपाल, प्रशांत कुमार, आकाश सिंह, जनमेजय साहू, सर्वेश पांडेय आदि अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed