फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of young man found in roadside drain

Chandauli News: सड़क किनारे नाले में मिला युवक का शव

Mon, 10 Jun 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in roadside drain
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नियामताबाद गांव स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रविवार को सुबह सड़क के किनारे नाले में युवक का शव पाया गया। युवक की पहचान अलीनगर निवासी सोनू उर्फ इंद्रीश (35) के रूप में हुई। वह शनिवार को घर से निकला था लेकिन रात में वापस नहीं लौटा था। नियामताबाद गांव के लोग रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नाले में युवक का शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसी बीच अलीनगर निवासी जुगनू और परिवार के लोग पहुंचे। उन्होंने युवक की पहचान सोनू उर्फ इंद्रेश के रूप में की। युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत लू लगने से हुई हाेगी। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed