फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of young man found in Latifshah dam, fear of falling due to foot slipping, empty cane of Bear found in chandauli

चंदौलीः लतीफशाह बांध में उतराया मिला युवक का शव, पैर फिसलने से गिरने की आशंका, ऊपर मिली बीयर की खाली केन

Wed, 21 Apr 2021 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in Latifshah dam, fear of falling due to foot slipping, empty cane of Bear found in chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चंदौली के चकिया क्षेत्र के लतीफशाह बांध में बुधवार की सुबह तियरी गांव निवासी (35) युवक रवि कुमार का शव उतराया मिला। बांध पर बीयर की केन भी मिली। पैर पिसलने से कुंड में गिरकर मौत की आशंका है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार कि सुबह चकिया कोतवाली से लगभग पांच किलोमीटर दूर लतीफशाह बांध में युवक का शव उतराने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के गोताखोरों से शव को बाहर निकलवा लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के लिए व्हाट्सएप सहित कई उपायों का सहारा लिया लेकिन उस समय युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक युवक के शरीर पर कहीं भी खरोच के निशान नहीं थे। वह काले रंग का पेंट व आसमानी शर्ट पहने हुआ था। 
विज्ञापन

 

 शिनाख्त न होने पर युवक का शव जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रख दिया गया। बाद में युवक के परिजन आए तो उसकी शिनाख्त तियरी गांव निवासी दशरथ गुप्ता के पुत्र रवि गुप्ता के रूप में हुई। 

तीन दिन पहले डूबे थे मेडिकल के दो छात्र

लतीफशाह के इस खतरनाक जोन में 19 अप्रैल को वाराणसी बीएचयू के दो छात्र भी अपनी जान गंवा चुके हैं। इन छात्रों की मौत बांध के नीचे कुंड में डूबने से हुई थी। वहीं 31 मार्च को चकिया नगर का निवासी सोनू गुप्ता भी नहाने के दौरान अपनी जान गवां चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed