फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of young man drowned in Chamer Bandhi

Chandauli News: चमेर बंधी में डूबे युवक का शव , परिवार में कोहराम

Sun, 23 Nov 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man drowned in Chamer Bandhi
नौगढ़। चकरघट्टा थाना के चमेर बंधी में डूबे युवक सुनील कुमार का शव सोमवार को पांचवें दिन मिला। सुनील कुमार (24) का शव बंधी में उतराया मिला। शव मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। शव मिलने के साथ ही पांच दिनों से चला आ रहा तलाशी अभियान समाप्त कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बोझ गांव निवासी सुनील 17 नवंबर की शाम अपने साथी के साथ चमेर बंधी में मछली मारने गया था। अचानक गहरे पानी में समा जाने के बाद उसका कोई पता नहीं चला। घटना के तुरंत बाद थाना पुलिस ने मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के जिलों को सूचना भेज दी थी। इसके बाद एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार बंधी में तलाश करती रही, लेकिन चार दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। इससे परिवार वालों में नाराजगी रही। शनिवार की सुबह एक बार फिर से सुनील की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

इस बीच घटना स्थल से कुछ आगे एक युवक का शव उतराया मिला। हो हल्ला होने पर जब लोग पहुंचे तो उसकी पहचान सुनील के रूप में की गई। सुनील का शव मिलते ही परिवार वालों में काेहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चमेर बंधी बेहद खतरनाक है। कई जगहों पर अचानक गहराई बढ़ जाती है और किनारे दलदली होकर धंस जाते हैं। इसके बावजूद यहां न सुरक्षा रस्सी, न चेतावनी बोर्ड और न ही कोई स्थाई प्रबंधन है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर साल हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कागज ही चलाते हैं। मृतक सुनील की पत्नी गर्भवती है और उसका तीन साल का एक छोटा बच्चा भी है। चार दिनों तक अनिश्चितता और अब शव मिलने की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। मां, भाई और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल गमगीन हो गया है। सीओ नौगढ़ नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि शव मिल चुका है। पंचनामा कराकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed