फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of middle aged found roadside drain in chandauli police trying for identification continue sensation in area

चंदौलीः सड़क किनारे नाले में उतराया मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी, क्षेत्र में सनसनी

Fri, 23 Jul 2021 10:56 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jul 2021 10:56 AM IST
सार

पांडेपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास सड़क किनारे नाले में शुक्रवार सुबह लोगों ने एक शव देखा। शव को देख स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन
Dead body of middle aged found roadside drain in chandauli police trying for identification continue sensation in area
सड़क किनारे नाले में उतराया मिला अधेड़ का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के पांडेयपुर बाजार स्थित एक बैंक के पास शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की  शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बाजार के नाले में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांडेपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास सड़क किनारे नाले में शुक्रवार सुबह लोगों ने एक शव देखा। शव को देख स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा  हो गई। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना बबुरी थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर नाले से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


शव लगभग 45 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का है। जिसके शरीर पर काला धारीदार शर्ट, पैंट व गले में गमछा था। पुलिस ने शव बाहर निकालने के बाद शिनाख्त कराने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नही हो पाई  इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed