फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body head got stuck in Sealdah Rajdhani Express engine reached PDDU Junction chandauli

स्टेशन पहुंचा कटा सिर: राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में लाश का सिर फंसकर पहुंचा पीडीडीयू जंक्शन, मच हड़कंप

Wed, 11 Aug 2021 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 11 Aug 2021 07:10 PM IST
सार

बिहार के भभुआ में राजधानी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई थी। ट्रेन के इंजन में फंसकर पहुंचे सिर को जीआरपी ने कब्जे में ले लिया और भभुआ जीआरपी के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Dead body head got stuck in Sealdah Rajdhani Express engine reached PDDU Junction chandauli
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सियालदह से नई दिल्ली जा रही अप सियालदह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास युवक की मौत हो गई। युवक का सिर इंटर के काउ कैचर में फंस गया, जो चंदौली जिले के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। स्टेशन पर इंजन में युवक का सिर देख कर हड़कंप मच गया। बाद में जीआरपी ने सिर को कब्जे ने लेकर भभुआ रोड जीआरपी को भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात 01.20 बजे सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने इंजन में फंसे सिर को देख कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इंजन की जांच करने पहुंचे कैरेज विभाग के कर्मियों और जांच कर रहे आरपीएफ ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।
विज्ञापन


जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर सिर को कब्जे में लिया। बाद में भभुआ रोड जीआरपी से बात करने पर पता चला कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव के चिथड़े उड़ गए हैं। उसके शरीर का कुछ हिस्सा इंजन में ही फंसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि सूचना पाकर भभुआ रोड से जीआरपी के जवान स्टेशन पर पहुंचे। सिर को उनके हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि सिर देख कर वह युवक का लग रहा था। भभुआ जीआरपी मामले की जांच कर रही है। वहीं इंजन में फंस कर साठ किमी दूर युवक के सिर स्थानीय स्टेशन तक पहुंचने की चर्चा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed